Showing posts with label गोरी त्वचा. Show all posts
Showing posts with label गोरी त्वचा. Show all posts

Friday, 22 September 2017

कैसे पाएं चमकदार खूबसूरत त्वचा Hindi Tips For Shining And Beautiful Skin

कैसे पाएं चमकदार खूबसूरत त्वचा 


आप देखने में कितनी ही खूबसूरत और स्मार्ट हों, लेकिन अगर आपकी त्वचा बेजान और रुखी हो तो आप दूसरे पर अपना प्रभाव नहीं जमा पाएंगी | मेकअप से आप त्वचा की कमियों को कुछ घंटों के लिए छिपा सकती हैं | लेकिन स्वाभाविक और कुदरती सौंदर्य पाने के लिए आपको त्वचा की देखभाल का ध्यान रखना होगा | त्वचा में चमक रहे इसके लिए जरूरी नहीं कि कीमती लोशन या क्रीम का ही प्रयोग किया जाए या फिर पार्लर की दौड़ लगाई जाए | कुछ नुस्खे नियमित रूप से अपना कर आप त्वचा की चमक बरकरार रख सकती हैं, आइए जानते हैं-
1. एक केले को मसल लें, थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें | इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें | फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें |
2. एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नीबू के रस की मिला कर चेहरे व गर्दन पर 15 मिनट तक लगाएं | फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें | ऐसा करने से त्वचा कोमल, चिकनी और चमकदार हो जाएगी |
3. एक अंडे की सफेदी को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट लगाएं | उसके बाद पानी से चेहरा धो लें |
4. एक चम्मच अखरोट का पाउडर, एक चम्मच शहद व एक चम्मच नीबू के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाएं | 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें |
5. चेहरे पर 1 टुकड़ा पका पपीता मलें | कुछ देर बाद धो लें | त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाएंगी और साफ सुथरी चमकदार त्वचा मिलेगी |
6. दो चम्मच हल्दी में दो चम्मच संतरे का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर मलें | 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें |
7. एक केले में शहद और नीबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं | इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन व हाथ-पैरों पर लगाएं | आधा घंटे बाद पानी से धो लें | फर्क स्वयं महसूस करें |
8. पत्तागोभी काट कर 2 कप पानी में उबाल लें | इस पानी से चेहरा धोएं | त्वचा चमकदार बनी रहेगी |
9. आम के छिलकों को पीस लें | इसमें 1 चम्मच पाउडर मिल्क मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मलें | इसे हाथ, पैर और गर्दन पर भी लगाएं | 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें |
10. आधा कप चीनी में 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस मिलाएं | स्नान करते समय शरीर और चेहरे पर इस मिश्रण से धीरे-धीरे स्क्रब करें |
11. दो चम्मच कॉर्नफ्लोर को एक अंडे की सफेदी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं | करीब 20-25 मिनट लगा रहने दें | जब पेस्ट सूख जाए तो हाथों को हलके गर्म पानी में डुबोएं और चेहरे को मलें | फिर चेहरा धो लें | ऐसा 10-15 दिन तक लगातार करें |
12. थोड़े सूखे आंवले रात को पानी में भिगो दें | सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें | इस पेस्ट को पूरे शरीर और चेहरे पर लगाकर कुछ देर रगड़ें फिर 25 मिनट बाद गुनगुने पानी से स्नान कर लें | त्वचा तरोताजा हो जाएगी |
13. एक गाजर काट कर हल्का उबाल लें | फिर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं | 30 मिनट तक लगा रहने दें | फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें और पाएं चमकदार त्वचा |
14. 50 मिग्रा. टमाटर के रस में 1 छोटा चम्मच नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें | ऐसा करने से मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी और त्वचा कोमल व चमकदार हो जाएगी |
15. खीरे का रस, गुलाबजल और नीबू का रस बराबर-बराबर मात्रा में लेकर मिला लें | फिर चेहरा धोकर सुखाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें | सुबह चेहरा धोकर फर्क महसूस करें |
16. इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए 2 चम्मच टमाटर के रस को 4 चम्मच दही के साथ मिलाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं |
17. सिरका और गुलाबजल को बराबर-बराबर मात्रा में लेकर रुई की सहायता से चेहरे पर लगाएं |
18. बेसन और दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें | इसे 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें | चेहरे की त्वचा ताजगी से भरपूर होगी |
19. खीरे का रस और दही एक-एक चम्मच लें | चुटकी भर हल्दी पाउडर मिला लें | चेहरे पर 15 मिनट लगा कर रखें | फिर ठंडे पानी से चेहरा धोएं |
20. अनन्नास का रस और नारियल पानी को मिलाकर चेहरे पर लगाएं |
21. एक अंडे का पीला भाग लें | इसमें एक टुकड़ा सीताफल का पेस्ट मिला लें | इसे आधा घंटा चेहरे पर लगा कर रखें और इंस्टेंट ग्लो पाएं |

Wednesday, 5 July 2017

सोंद्रियता के मन्त्र स्किन की देकभाल केसे करे | beauty tips and tricks in hindi

सोंद्रियता के मन्त्र स्किन की देकभाल केसे करे 



झुर्रियों करें दूर

एक चम्मच शहद में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर झुर्रियाँ नहीं पड़ती है।

चमक रखे बरकरार  

एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच दूध के मिश्रण में दो तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की कोमलता व चमक बनी रहती है।


स्क्रबिंग के लिए

टमाटर का टुकड़ा लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। त्वचा को निखारने के लिए स्क्रबिंग बहुत जरूरी है। स्क्रब त्वचा की मृत कोशिकाओं, धूल इत्यादि को हटाकर रोमछिद्रों को बंद होने से रोकता है।



तैलीय त्वचा से पाएं छुटकारा

एक चम्मच नींबू का रस में एक चम्मच गुलाब जल और पिसा हुआ पुदीना मिलाकर 1 घंटे रखें। फिर चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे का चिपचिपापन दूर हो जाएगा।

कैसे पाएं निखार 

त्वचा में निखार लाने के लिए थोड़े-से चोकर में एक चम्मच संतरे का रस, एक चम्मच शहद व गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर धो डालें।

शहद से पाएं त्वचा में कसावट 

चेहरे व गर्दन पर शहद लगाएं थोड़ा सा सूखने के बाद अंगुलियों से चेहरे पर मसाज करें। शहद के सूखने के बाद गुनगुने पानी से इसे साफ करें। इससे त्वचा में कसाव आएगा।



डार्क सर्कल से बचें

आंखों के नीचे झुर्रियां व डार्क सर्कल से बचने के लिए बादाम के तेल में शहद  मिलाकर लगाएं और इस हल्के हाथों से मलें और धो लें।

क्लीजिंग के लिए 

चेहरे से मेकअप को हटाने व धूल मिट्टी से बचाने के लिए क्लीजिंग जरूरी है। इसके लिए चावल के आटे में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे एवं गर्दन पर अच्छी तरह मलें। इसके बाद चेहरा धो लें।

रुखी त्वचा से बचें

नारियल के तेल में  शहद और संतरे का रस मिला लें और इसे रुखी, फटी हुई त्वचा पर लगाएं। इस मिश्रण के सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें और हल्के हाथ से पोंछकर नारियल का तेल या कोई और मॉइश्चराइर लगा लें।

यूं हटाएं चेहरे के दाग-धब्बे 

चेहरे पर काले दागों को हटाने के लिए टमाटर के रस में रुई भिगोकर दागों पर लगाएं इससे काले धब्बे साफ हो जाएंगे।

मुंहासों से पाएं छुटकारा 

आलू उबाल कर छिलके छील लें और इसके छिलकों को चेहरे पर रगड़ें, मुंहासे ठीक हो जाएंगे।

Monday, 26 June 2017

गोरी और पिम्पल रहित[ pimpal free }प्राकृतिक सुन्दरता पानेके अचूक उपाय हिंदी में

प्राकृतिक रूप से त्वचा की चमक को बढ़ाने के 12 उपाय | 12 tips for glowing skin in Hindi |



सुंदरता हमारी त्वचा की गहराई के भी परे है। हमारी त्वचा एक ऐसा माध्यम हैं जहाँ सुन्दरता के भाव दृष्टिगत हो जाते हैं।
हम सभी पदार्थो एवं आत्मा दोनों से बने हुए हैं। इसका तात्पर्य यह हैं कि हमारी त्वचा सिर्फ बाहर से दिखने वाली परत ही नहीं बल्कि जीवन (प्राण शक्ति) और क्रियाशीलता से परिपूर्ण है। यह शरीर के अन्य अंगों के सामान एक अंग हैं तथा इसको भी पोषण और स्वस्थता की आवश्यकता है। अधिकतर उपलब्ध सौन्दर्य उत्पाद भौतिक सुन्दरता निखारते हैं परंतु वह यह रहस्य नही उजागर करते कि त्वचा की प्रत्येक कोशिका में कैसे चमक उत्पन्न की जाए और उसको ऊर्जा से कैसे परिपूर्ण किया जाए और प्रभास से भर जाए। चलिए जानते है त्वचा की देखभाल करके सुंदर दिखने के तरीके क्या है।

त्वचा की समस्या के मुख्य कारण (Few common causes of skin problem):

  1. उम्र
  2. तनाव
  3. अस्वस्थपूर्ण जीवन जीना जैसे धूम्रपान, मदिरा सेवन (अल्कोहोल), नशीली दवाओं का सेवन और भोजन ग्रहण की त्रुटिपूर्ण आदतें
  4. अपूर्ण पाचन
  5. शरीर में हार्मोनल परिवर्तन
यद्यपि बहुत से प्राकृतिक सुन्दरता के उपाय हैं जो आपकी त्वचा को चमक देने के साथ साथ इसे साफ़ एवं नया जीवन प्रदान करते है।

१२ उपाय चेहरे पर चमक बढ़ाने के लिए

  • चेहरे पर चमक लाने के घरेलू उपाय
  • व्यायाम करे
  • नियमित योगाभ्यास
  • प्राकृतिक भोजन
  • तेल से मालिश
  • मुस्कान
  • मन को शांत रखे
  • ध्यान करे
  • स्वयं को जाने
  • सुदर्शन क्रिया
  • सदा युवा बने रहे
  • मौन रहना
1

चेहरे पर चमक लाने के घरेलू उपाय

tips for glowing skin
प्राचीन आयुर्वेद में सुन्दरता का रहस्य छिपा हुआ हैं। आयुर्वेदिक उपटन कोमलता से त्वचा को पोषण देते हैं और इसे साँस लेने में मदद करते हैं।आपके रसोई घर में उपलब्ध सामग्री से अच्छा और क्या हो सकता हैं।
आपका संपूर्ण सुंदरता पैक:
  1. बेसन दो चम्मच
  2. चन्दन पाउडर
  3. हल्दी पाउडर आधा चम्मच
  4. कपूर चुटकी भर
  5. सादा पानी/ दूध/ गुलाब जल

बेसन, चन्दन पाउडर, कपूर और हल्दी पाउडर को सादे जल या दूध या गुलाब जल में इस प्रकार मिलाते हैं कि गाढा घोल बन जाये।इसे चेहरे पर लगाए। 20 मिनट तक लगा रहने दे फिर जल से धोले। यदि आप रूई को ठंडे गुलाब जल में भिगो कर आँखों पर रख देते हैं तो आपको इससे ताजगी का अहसास होगा। साथ साथ कुछ मन को प्रसन्नता देने वाला वाद्य यंत्र संगीत सुनिए। 20 मिनट के बाद आपको ताजगी से भरी हुई निखरी त्वचा मिलेगी।
2

व्यायाम करे

व्यायाम
कुछ दौड़ना, जॉगिंग करना या सूर्य नमस्कार के चरण तेज गति से करने से शरीर का रुधिर परिसंचरण तंत्र सुधरता हैं। पसीना निकलना आपके लिए अच्छा हैं। जब त्वचा स्वेद स्रावण से साफ़ हो गई हो, तो कुछ समय बाद ठन्डे जल से धो सकते हैं।
3

नियमित योगाभ्यास

yoga

जब आप नीचे की ओर झुक के डॉग पोज़ में होते हैं, तब क्या अपने अपनी साँस पर ध्यान दिया हैं? योगाभ्यास की सुन्दरता शरीर तथा साँस पर ध्यान देने में ही है। जितनी बार आप साँस छोड़ते हैं तो आपके शरीर से हानिकारक पदार्थ बहार निकलते हैं। योग व प्राणायाम, शरीर को साफ़ करने की प्रक्रिया को गति प्रदान करते हैं और आपकी त्वचा को तरोताज़ा व प्रभास से परिपूर्ण कर देते हैं|
4

प्राकृतिक भोजन

food

हम जो खाते हैं उसी से हमारे शरीर का निर्माण होता हैं। अतः ताज़ा, साफ एवं रसीला भोजन त्वचा और शरीर को स्वस्थ बनाता हैं। एक संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए जिसमे प्रोटिन और विटामिन प्रचुर मात्रा में हो। फल तथा हरी पत्तियों वाली सब्जियां अधिक मात्रा में हो। सही मात्रा में सही समय पर खाना चाहिए। चहेरे की देखभाल हेतु इस भोजन को ग्रहण करके आप त्वचा एवं चेहरे पर चमक बढ़ा सकते हैं।
5

तेल से मालिश

panchkarma
चेहरे पर तेल से सप्ताह में एक बार मालिश आश्चर्यजनक परिणाम दे सकती है। अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुसार तेल का चुनाव करना चाहिए, जैसे पिसिरडला या नारायण तेल। सरसो ,नारियल,बादाम या कुमकदी का तेल त्वचा की चमक बढ़ाने के अच्छे पोषक तत्त्व हैं।
6

मुस्कान

tips for glowing skin in hindi
जब आप बहुत सुन्दर कपड़े पहनते हैं तो पूर्णता के लिए आपको कुछ और चाहिए और वो है आपकी मुस्कान। चाहे आपने अपना समय, ऊर्जा और पैसा अपने शरीर और सुंदरता के लिए खर्च किया हैं परंतु अधिकांश हम अपनी आतंरिक ख़ुशी व मुस्कान को दर्शाना भूल जाते हैं।
7

मन को शांत रखे

glowing skin tips in hindi
यदि आप दुःखी, क्रोधित,निराशापूर्ण या उदासी से भरे हैं तो आपका चेहरा महान नहीं दिख सकता। अतः इस बारे में निश्चित होकि आपके मन की शांति और ख़ुशी आपको लक्ष्य से हिला नहीं सकती। इसका एकमात्र उपाय ध्यानहैं। यह एक साधारण आवश्यकता हैं। जो भौतिकता से परे हैं।
8

ध्यान करे

meditation
एक मोमबत्ती प्रतिदिन प्रकाश विकिरित करती हैं। ध्यान हमारे अंदर की मोमबत्ती को अनूठे प्रकार से प्रभावित करता हैं। जितना अधिक आप ध्यान करते हैं,उतना अधिक आप निखरते हैं। कलाकार भी ध्यान द्वारा अपने औरा को बढातेहैं। यह एक कल्पना नहीं हैं, यह बिलकुल सत्य हैं। ध्यान से आप अंदर और बाहर दोनो से चमकते हैं। यह चमक मेकअप द्वारा नहीं पाई जा सकती।
9

स्वयं को जाने

स्वयं को जाने
क्या कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप त्वचा पर क्रीम लगाते हैं और त्वचा फिर भी सुखी रहती हैं। कभी कभी आप और आपके मित्र एक ही क्रीम लगाते हैं और दोनों की त्वचा पर अलग अलग असर होता हैं। आपको आवश्यकता हैं कि आप अपने शरीर की प्रकर्ति पर ध्यान दे। आयुर्वेद के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति का शरीर तीन तत्वों से मिलकर बना होता हैं - वात, पित्त और कफ।
यह तत्व आपके शरीर, व्यक्तित्व, और तावच का निर्माण करते हैं। यदि आपकी त्वचा रुखी हैं तो आपके शरीर में वात तत्त्व बढ़ गया है । जिस व्यक्ति की पित्त प्रकृति होती है उसकी त्वचा सामान्य होती है । तैलीय त्वचा होने का अर्थ हैं कि आपके शरीर में कफ तत्त्व अधिक मात्रा में है। यदि आपको आपके शरीर की प्रकृति का ज्ञान हैं तो आप यह समझ सकते हैं की आपको कौन सा भोजन खाना चाहिए और कौनसा त्यागना चाहिए।
10

सुदर्शन क्रिया

sudarshan kriya
क्या आप सोचते हैं कि सही तरीके से श्वसन से आप दाग और मुहाँसे से छुटकारा पा सकते हैं? हाँ, यह सही है,जब हम चिंतामुक्त होते हैं तो हमारे तनाव के कारण उत्पन्न मुहासे और दाग कम हो जाते हैं। सुदर्शन क्रिया प्राणायामकी ऐसी विधि हैं जो शरीर और मन दोनों के तनाव को दूर करती हैं तथा हमारे शरीर और मन में संतुलन बनाती हैं।
11

सदा युवा बने रहे

सामान्य रूप से सुन्दर होने का अर्थ युवा होना और हर वस्तु में नयापन देखना हैं| अगर आप स्वयं को युवा अनुभव करते है तो आप युवा दिखते हैं। ध्यान प्राकर्तिक रूप से उम्र की गति को घटाता हैं तथा युवावस्था और ताजगी बनाये रखता है। अतः आगे बढ़े और स्वयं को ह्रदय से 18 साल का अनुभव करे।