Showing posts with label glowing skin. Show all posts
Showing posts with label glowing skin. Show all posts

Thursday, 27 July 2017

beauty tips and tricks in hindi

  • पानी – पर्याप्त मात्रा में पानी पीजिए, क्योंकि आपके शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है. जिससे Body में नए सेल्स बनते हैं.
  • रोज 1-2 Glass जूस पीने से आपकी त्वचा को भीतर से पोषण मिलता है.
  • 8 घंटा नींद लिए बिना चमकती-दमकती त्वचा पाना बिल्कुल सम्भव नहीं है.

  • निम्बू – प्रतिदिन निम्बू का उपयोग खाने में सलाद के साथ करें, या निम्बू पानी पिएँ.
    निम्बू आपके शरीर में Vitamin C की कमी नहीं होने देगा, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है.
  • खाना – समय से खाना खाएँ, और कब्ज न हो इस बात का ध्यान रखें क्योंकि कब्ज होने पर आपकी त्वचा में कभी भी निखार नहीं आ सकता है.
  • आलू के छिलके – अगर आपके चेहरे में मुहांसे हैं, तो आलू को उबाल लें… आलू के छिलकों को मुहांसे वाले स्थानों में लगाएँ.
    आपके मुंहासे खत्म हो जायेंगे.
  • टमाटर – टमाटर के रस में रुई को भिंगाकर दाग-धब्बों पर लगाएँ, इससे दाग-धब्बे मिट जायेंगे.
  • शहद – त्वचा में कसाव लेन के लिए शहद से चेहरे पर मसाज करना फायदेमंद होता है.
    मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुना पानी से धो लीजिए.
  • Sunscreen लोशन – Sun Glasses और Sunscreen लोशन का उपयोग अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए जरुर करें.
  • लाल चन्दन  – चोट का निशान हटाने के लिए लाल चन्दन को पानी में घिसकर लगाएँ.
    लगातार 20-25 दिन चोट के निशान वाले स्थान पर लाल चन्दन लगाने से आपको फर्क खुद नजर आने लगेगा.
  • Facial – महीने में 1 या 2 बार Natural तरीके से अपना Facial घर में करें.

  • हल्दी पाउडर – खड़ी हल्दी लें उसे महीन पाउडर बना लें, फिर हल्दी पाउडर, बेसन और मलाई को मिलाकर Paste तैयार कर लें.
    Paste को 10-15 minute तक चेहरे में लगा रहने दें, फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें.
  • चन्दन पाउडर  – चन्दन पाउडर में एक चम्मच निम्बू का रस और टमाटर का रस मिलाकर Paste बना लें.
    इसे चहरे में लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें, फिर पानी से मुँह धो लें. चन्दन Pimples और Allergy नाशक होता है.

  • दाल – प्रतिदिन दाल खाएँ, दाल खाने से शरीर में नई कोशिकाएँ बनती है, जिससे त्वचा में निखार आता है.
  • अनार खाने से चोट जल्दी भरती है, और साथ हीं आपकी त्वचा में लालिमा आती है.

  • केला – केले को मैश लें, फिर उसमें शहद और निम्बू के कुछ बून्द मिला लें.
    फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद चेहरा धो लें.
  • Scrub – सप्ताह में 2 बार अपने चेहरे को Scrub करें.
  • Green Tea – साधारण चाय पीने के बजाए Green Tea पिएँ. यह आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है.
  • तनावमुक्त रहिए क्योंकि तनावमुक्त रहे बिना आप चमकदार त्वचा नहीं पा सकते हैं.

Tuesday, 4 July 2017

सावली स्किन को ग्लोविंग और गोरा बनाने के लिए अचूक उपाय | beauty tips and tricks in hindi

सावली स्किन को ग्लोविंग और गोरा बनाने के लिए अचूक उपाय 

सांवली त्वचा को खूबसूरत बनाने के कारगर नुस्खे Sawali Skin Ko Khoobsoorat Banane Ke Gharelu Nuskhe आमतौर पर देखा गया है कि गोरी त्वचा को हमेशा प्राथमिकता मिलती है । बात चाहे शादी-विवाह की हो या किसी अन्य कार्य की – गोरी लड़कियों का चुनाव शीघ्रता से कर लिया जाता है । लेकिन यह विचारों की व्यक्तिगत संकीर्णता है । सबसे बड़ी सुंदरता की चमक तो किसी युवती का आत्मविश्वास होता है । सांवली सूरत का सलोनापन गोरे चिट्टे चेहरों से कहीं ज्यादा प्रभावशाली साबित हुआ है – इतिहास इस बात का गवाह है ।
यहाँ पर Fairness tips or skin whitening tips Hindi me दी गयी हैं जिससे उनको फायदा होगा जो गोरी नहीं है लेकिन आकर्षक दिखना चाहती है.
सांवली सलोनी अभिनेत्री रेखा दशकों बाद आज भी सभी के दिलों की रानी है । हेमामालिनी के बारे में भी लोगों की यही राय है । वहीं दूध सी धुली ‘निकाह’ फेम सलमा आगा या ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम मंदाकिनी को आज कितने लोग याद रख पाए हैं । तीखे नाक-नक्स वाली सांवली छोरी सपाट नैन-नक्स वाली गोरी चिट्टी लड़की के सामने सदा वजनदार दिखती है ।
वैज्ञानिकों की मानें तो त्वचा की अधिकतर बीमारियां गोरी त्वचा को ही अपना शिकार बनाती हैं । यदि किसी विदेशी की गोरी त्वचा को पास से देखें तो वह लाल-लाल दानों और तिलों से भरी मिलती है । गोरे लोगों की तुलना में भारतीय तथा अफ्रीकी लोगों में त्वचा का कैंसर कम होता है जबकि आस्ट्रेलिया के लोगों को त्वचा का कैंसर- सबसे अधिक होता है ।
काला रंग एक तरह से त्वचा की सुरक्षा का काम करता है । सांवली त्वचा का अर्थ है- अधिक स्वस्थ त्वचा । अर्थात् एक तरह से रूप की रानी बनने का सबसे बड़ा खजाना कुदरत ने आपको ही दे दिया है । बस जरूरत है, थोड़े से रखरखाव और देखभाल की ।
सबसे जरूरी है – त्वचा को स्वच्छ, स्वस्थ और ताजा बनाए रखना । थोड़े से प्रयास और सजगता से त्वचा के गहरेपन को साफ किया जा सकता है । These Top homemade beauty tips in hindi are to get on fairness face.

सांवली त्वचा को खूबसूरत बनाने के कारगर नुस्खे

➔ हमेशा कच्चे दूध से चेहरा साफ करें ।
➔ मलाई में नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर रात में लगाकर छोड़ दें या स्नान से पहले लगाएं । इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा ।
➔ इमली को भिगो दें । कुछ घंटों बाद इसके पानी को चेहरे पर रगड़-रगड़कर लगाएं । त्वचा का सांवलापन कम होने लगेगा ।
➔ खीरा और टमाटर के रस का मिश्रण चेहरे को कांतिवान तथा साफ बनाता है ।
➔ चने की दाल को रात में कच्चे दूध में भिगो दें । सुबह इसे पीसकर इसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें । इस लेप को चेहरे पर लगाकर सूखने दें । फिर रगड़कर छुड़ा लें । इससे रंग में निखार आएगा ।
➔ बाजार में उपलब्ध पाउडर मिल्क में दूध मिलाकर पेस्ट बना लें । इसे चेहरे पर लगाएं । चेहरे की रंगत निखर जाएगी ।
➔ मुल्लानी मिट्टी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाने से त्वचा शीघ्र ही साफ हो जाती है ।
➔ सांवली त्वचा के लिए बेसन एक बेहतरीन ‘क्कबर’ है । बेसन में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर साबुन की जगह इसका प्रयोग करें । त्वचा अवश्य साफ हो जाएगी । लेकिन कभी-कभी किसी त्वचा पर बेसन के कारण दाने निकल आते है । यदि ऐसा हो तो इसका प्रयोग न करें ।
➔ नींबू ग्लिसरीन और गुलाबजल के मिश्रण को रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं । त्वचा का सलोनापन बढ्‌कर चेहरा कांतिमान हो उठेगा ।
➔ ग्लिसरीन में केसर मिलाकर रात में चेहरे पर लगाएं । चेहरे की रंगत बढ़ने लगेगी ।
➔ सफेद चंदन और हल्दी के लेप को रात में सोने से पहले या स्नान के पूर्व लगाएं ।
➔ कच्ची हल्दी को घिसकर चेहरे पर लगाएं । इससे त्वचा की रंगत साफ होती है ।
➔ सांवली त्वचा वालों के लिए चंदन और सेब का फेस पैक सबसे उत्तम माना जाता है ।
➔ शुद्ध मुर्दाशंख (जो पीले पत्थर के टुकड़े के समान होता है) को घिसकर चेहरे पर लगाएं । रंग साफ हो जाएगा ।
➔ लाल मसूर की दाल के साथ कुछ दाने चिरौंजी तथा पोस्तादाना को कच्चे दूध में भिगो दें । फिर इसका पेस्ट बनाकर प्रतिदिन चेहरे पर लगाएं । सूखने पर रगड़कर धो डालें । चेहरा बेदाग, मुलायम और गोरा हो जाएगा ।

Monday, 26 June 2017

गोरी और पिम्पल रहित[ pimpal free }प्राकृतिक सुन्दरता पानेके अचूक उपाय हिंदी में

प्राकृतिक रूप से त्वचा की चमक को बढ़ाने के 12 उपाय | 12 tips for glowing skin in Hindi |



सुंदरता हमारी त्वचा की गहराई के भी परे है। हमारी त्वचा एक ऐसा माध्यम हैं जहाँ सुन्दरता के भाव दृष्टिगत हो जाते हैं।
हम सभी पदार्थो एवं आत्मा दोनों से बने हुए हैं। इसका तात्पर्य यह हैं कि हमारी त्वचा सिर्फ बाहर से दिखने वाली परत ही नहीं बल्कि जीवन (प्राण शक्ति) और क्रियाशीलता से परिपूर्ण है। यह शरीर के अन्य अंगों के सामान एक अंग हैं तथा इसको भी पोषण और स्वस्थता की आवश्यकता है। अधिकतर उपलब्ध सौन्दर्य उत्पाद भौतिक सुन्दरता निखारते हैं परंतु वह यह रहस्य नही उजागर करते कि त्वचा की प्रत्येक कोशिका में कैसे चमक उत्पन्न की जाए और उसको ऊर्जा से कैसे परिपूर्ण किया जाए और प्रभास से भर जाए। चलिए जानते है त्वचा की देखभाल करके सुंदर दिखने के तरीके क्या है।

त्वचा की समस्या के मुख्य कारण (Few common causes of skin problem):

  1. उम्र
  2. तनाव
  3. अस्वस्थपूर्ण जीवन जीना जैसे धूम्रपान, मदिरा सेवन (अल्कोहोल), नशीली दवाओं का सेवन और भोजन ग्रहण की त्रुटिपूर्ण आदतें
  4. अपूर्ण पाचन
  5. शरीर में हार्मोनल परिवर्तन
यद्यपि बहुत से प्राकृतिक सुन्दरता के उपाय हैं जो आपकी त्वचा को चमक देने के साथ साथ इसे साफ़ एवं नया जीवन प्रदान करते है।

१२ उपाय चेहरे पर चमक बढ़ाने के लिए

  • चेहरे पर चमक लाने के घरेलू उपाय
  • व्यायाम करे
  • नियमित योगाभ्यास
  • प्राकृतिक भोजन
  • तेल से मालिश
  • मुस्कान
  • मन को शांत रखे
  • ध्यान करे
  • स्वयं को जाने
  • सुदर्शन क्रिया
  • सदा युवा बने रहे
  • मौन रहना
1

चेहरे पर चमक लाने के घरेलू उपाय

tips for glowing skin
प्राचीन आयुर्वेद में सुन्दरता का रहस्य छिपा हुआ हैं। आयुर्वेदिक उपटन कोमलता से त्वचा को पोषण देते हैं और इसे साँस लेने में मदद करते हैं।आपके रसोई घर में उपलब्ध सामग्री से अच्छा और क्या हो सकता हैं।
आपका संपूर्ण सुंदरता पैक:
  1. बेसन दो चम्मच
  2. चन्दन पाउडर
  3. हल्दी पाउडर आधा चम्मच
  4. कपूर चुटकी भर
  5. सादा पानी/ दूध/ गुलाब जल

बेसन, चन्दन पाउडर, कपूर और हल्दी पाउडर को सादे जल या दूध या गुलाब जल में इस प्रकार मिलाते हैं कि गाढा घोल बन जाये।इसे चेहरे पर लगाए। 20 मिनट तक लगा रहने दे फिर जल से धोले। यदि आप रूई को ठंडे गुलाब जल में भिगो कर आँखों पर रख देते हैं तो आपको इससे ताजगी का अहसास होगा। साथ साथ कुछ मन को प्रसन्नता देने वाला वाद्य यंत्र संगीत सुनिए। 20 मिनट के बाद आपको ताजगी से भरी हुई निखरी त्वचा मिलेगी।
2

व्यायाम करे

व्यायाम
कुछ दौड़ना, जॉगिंग करना या सूर्य नमस्कार के चरण तेज गति से करने से शरीर का रुधिर परिसंचरण तंत्र सुधरता हैं। पसीना निकलना आपके लिए अच्छा हैं। जब त्वचा स्वेद स्रावण से साफ़ हो गई हो, तो कुछ समय बाद ठन्डे जल से धो सकते हैं।
3

नियमित योगाभ्यास

yoga

जब आप नीचे की ओर झुक के डॉग पोज़ में होते हैं, तब क्या अपने अपनी साँस पर ध्यान दिया हैं? योगाभ्यास की सुन्दरता शरीर तथा साँस पर ध्यान देने में ही है। जितनी बार आप साँस छोड़ते हैं तो आपके शरीर से हानिकारक पदार्थ बहार निकलते हैं। योग व प्राणायाम, शरीर को साफ़ करने की प्रक्रिया को गति प्रदान करते हैं और आपकी त्वचा को तरोताज़ा व प्रभास से परिपूर्ण कर देते हैं|
4

प्राकृतिक भोजन

food

हम जो खाते हैं उसी से हमारे शरीर का निर्माण होता हैं। अतः ताज़ा, साफ एवं रसीला भोजन त्वचा और शरीर को स्वस्थ बनाता हैं। एक संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए जिसमे प्रोटिन और विटामिन प्रचुर मात्रा में हो। फल तथा हरी पत्तियों वाली सब्जियां अधिक मात्रा में हो। सही मात्रा में सही समय पर खाना चाहिए। चहेरे की देखभाल हेतु इस भोजन को ग्रहण करके आप त्वचा एवं चेहरे पर चमक बढ़ा सकते हैं।
5

तेल से मालिश

panchkarma
चेहरे पर तेल से सप्ताह में एक बार मालिश आश्चर्यजनक परिणाम दे सकती है। अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुसार तेल का चुनाव करना चाहिए, जैसे पिसिरडला या नारायण तेल। सरसो ,नारियल,बादाम या कुमकदी का तेल त्वचा की चमक बढ़ाने के अच्छे पोषक तत्त्व हैं।
6

मुस्कान

tips for glowing skin in hindi
जब आप बहुत सुन्दर कपड़े पहनते हैं तो पूर्णता के लिए आपको कुछ और चाहिए और वो है आपकी मुस्कान। चाहे आपने अपना समय, ऊर्जा और पैसा अपने शरीर और सुंदरता के लिए खर्च किया हैं परंतु अधिकांश हम अपनी आतंरिक ख़ुशी व मुस्कान को दर्शाना भूल जाते हैं।
7

मन को शांत रखे

glowing skin tips in hindi
यदि आप दुःखी, क्रोधित,निराशापूर्ण या उदासी से भरे हैं तो आपका चेहरा महान नहीं दिख सकता। अतः इस बारे में निश्चित होकि आपके मन की शांति और ख़ुशी आपको लक्ष्य से हिला नहीं सकती। इसका एकमात्र उपाय ध्यानहैं। यह एक साधारण आवश्यकता हैं। जो भौतिकता से परे हैं।
8

ध्यान करे

meditation
एक मोमबत्ती प्रतिदिन प्रकाश विकिरित करती हैं। ध्यान हमारे अंदर की मोमबत्ती को अनूठे प्रकार से प्रभावित करता हैं। जितना अधिक आप ध्यान करते हैं,उतना अधिक आप निखरते हैं। कलाकार भी ध्यान द्वारा अपने औरा को बढातेहैं। यह एक कल्पना नहीं हैं, यह बिलकुल सत्य हैं। ध्यान से आप अंदर और बाहर दोनो से चमकते हैं। यह चमक मेकअप द्वारा नहीं पाई जा सकती।
9

स्वयं को जाने

स्वयं को जाने
क्या कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप त्वचा पर क्रीम लगाते हैं और त्वचा फिर भी सुखी रहती हैं। कभी कभी आप और आपके मित्र एक ही क्रीम लगाते हैं और दोनों की त्वचा पर अलग अलग असर होता हैं। आपको आवश्यकता हैं कि आप अपने शरीर की प्रकर्ति पर ध्यान दे। आयुर्वेद के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति का शरीर तीन तत्वों से मिलकर बना होता हैं - वात, पित्त और कफ।
यह तत्व आपके शरीर, व्यक्तित्व, और तावच का निर्माण करते हैं। यदि आपकी त्वचा रुखी हैं तो आपके शरीर में वात तत्त्व बढ़ गया है । जिस व्यक्ति की पित्त प्रकृति होती है उसकी त्वचा सामान्य होती है । तैलीय त्वचा होने का अर्थ हैं कि आपके शरीर में कफ तत्त्व अधिक मात्रा में है। यदि आपको आपके शरीर की प्रकृति का ज्ञान हैं तो आप यह समझ सकते हैं की आपको कौन सा भोजन खाना चाहिए और कौनसा त्यागना चाहिए।
10

सुदर्शन क्रिया

sudarshan kriya
क्या आप सोचते हैं कि सही तरीके से श्वसन से आप दाग और मुहाँसे से छुटकारा पा सकते हैं? हाँ, यह सही है,जब हम चिंतामुक्त होते हैं तो हमारे तनाव के कारण उत्पन्न मुहासे और दाग कम हो जाते हैं। सुदर्शन क्रिया प्राणायामकी ऐसी विधि हैं जो शरीर और मन दोनों के तनाव को दूर करती हैं तथा हमारे शरीर और मन में संतुलन बनाती हैं।
11

सदा युवा बने रहे

सामान्य रूप से सुन्दर होने का अर्थ युवा होना और हर वस्तु में नयापन देखना हैं| अगर आप स्वयं को युवा अनुभव करते है तो आप युवा दिखते हैं। ध्यान प्राकर्तिक रूप से उम्र की गति को घटाता हैं तथा युवावस्था और ताजगी बनाये रखता है। अतः आगे बढ़े और स्वयं को ह्रदय से 18 साल का अनुभव करे।

Wednesday, 21 June 2017

12 Beauty Tips for Face in Hindi | कैसे पाएं निखरी त्वचा मात्र 10 दिन में

Beauty Tips for Face in Hindi   –   Glowing skin का सपना हर लड़की का होता है | कुछ लड़कियों की Skin इतनी साफ़ होती है जिसे देखकर लगता है की काश हमारी skin भी ऐसी glowing होती | आप भी ऐसी skin पा सकती है बस उसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी |   सबसे पहली ध्यान देने वाली बात है  ज़्यदा Cosmetic का उपयोग करने से आपकी skin ख़राब होने का भी खतरा रहता है |  इसलिए कॉस्मेटिक का उपयोग कम से कम करे | और उपयोग करने से पहले उसकी expire  date ज़रूर जाँच ले | और कॉसमेटिक हमेशा अच्छी कंपनी की ही उपयोग में लाये | तो चलिए जानते है की बिना पार्लर के कैसे पाएं Glowing Skin




  1.  खूब  पानी पीजिये और अंदर से तरोताजा रहिये। इसेस शरीर से गंदगी बाहर निकलती है और बॉडी में नए cells बनते हैं.
  2. आपको हर दिन दो गिलास जूस अवश्‍य पीने चाहिये। इससे स्‍किन में पोषण पहुंचेगा और Skin glow करेगी।
  3. आप ऑफिस के काम की वजह से देर रात तक जगती हैं और सुबह आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती तो, इससे आपकी Skin पर असर पड़ सकता है। रात में कम से कम 8 घंटे जरुर सोना चाहिये।
  4. संतरा आपकी skin के glow में बहुत मदद कर सकता है। इसका जूस पीजिये चाहे इसके छिलके को सुखा कर इसका पेस्‍ट बना कर लगाइये। यह हर तरह से स्‍किन को चमकदार बनाने में मदद करेगा।
  5. त्‍वचा को स्‍क्रबर करने से नई त्‍वचा आती है और पुराने दाग धब्‍बे हल्‍के पड़ने लग जाते हैं। हफ्ते में 2 बार स्‍क्रब करना चाहिये।
  6. महीने में 1 या 2 बार आपको अपने चेहरे का फ‍ेशियल करवाना चाहिये। अगर इसे रेगुलर किया जाएगा तो आपकी त्‍वचा फ्रेश, हेल्‍दी और यंग दिखेगी।  अगर आप पारलर जाकर facial  नहीं करा सकते तो घर पर ही पहल्रे स्क्रब करके cream से massage करें
  7. नीबू को चहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर हो जाते है और त्वचा में एक चमक आ जाती है |
  8. Green tea को तोड़ी देर पानी में भिगोकर रख दे फिर चहरे पर लागाये | चेहरे का कालापन दूर हो जाएगा |
  9. रात को चेहरे पर गुलाब जल लगाकर साफ़ करे | ठंडक के साथ त्वचा चमक जाएगी |
  10. चहरे पर ब्लीच का प्रयोग न करे | यह उस समय तो चेहरे को साफ़ कर देता है पर ब्लीच से भविष्य में इससे.
  11. आपकी त्वचा ख़राब होने का खतरा रहता है |नीबू को शहद के साथ मिलाकर लगाए |
  12. आटे को हल्का सा पानी मिलाकर चहरे पर लाये | 10-15 मिनट के लिए छोड़ दे फिर ठन्डे पानी से चेहरा साफ़ कर दे | इससे dead skin निकल जाएगी


Face Pack for Glowing Skin

  •  Almond face Mask
    सुबह 3-4 बादाम को दूध में भिगोकर रख दे. और रात को अचछे से बादाम को मैश करें और उसमे 1/4 table स्पून हनी मिलाकर और फेस पर लगाएं.२० मिनट बाद फेस को ठन्डे पानी से धो दें .
  • 1 table spoon बेसन में हाफ टेबलस्पून नीबू का रस और half  टेबलस्पून शहद मिलाकर फेस पर लगाएं और २० मिनट  बाद ठन्डे पानी से फेस को धो दें.
  • २ टेबल स्पून चिरोंजी को रात भर दूध में भिगोकर रखें और अचे से मैश करके फेस पर लगें 15 मिनट बाद फेस धो दे.